अखरोट के नट्स एवं सीड्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अखरोट लगभग हर घर में खाया जाता है। माताएं अपने बच्चों को मुख्य रूप से अखरोट और बादाम खिलाती हैं जिससे उनकी याददाश्त बढ़े । नट्स में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह प्रोटीन और फेट का अच्छा स्रोत है। अखरोट को कैल्शियम और आयरन के लिए भी खाया जाता है। अखरोट में अनसेचुरेटेड फेट होती है, जो हृदय रोगों को रोकने में मदद करती है। इसलिए हमें अखरोट खाना चाहिए। हालांकि सवाल ये है कि एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए।

एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?

यूं तो अखरोट सेहत के लिए फायदेमंद होता है और आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं। हालाँकि, आपकी स्वास्थ्य स्थिति यह निर्धारित करती है कि आपको एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए और कितने दिनों तक इनका सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप अखरोट का सेवन क्यों कर रहे हैं यह भी महत्वपूर्ण है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो प्रतिदिन 30 से 60 ग्राम अखरोट का सेवन कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके आप अपने दिल को स्वस्थ बना सकते हैं। इसलिए अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है तो आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं। अखरोट कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

अखरोट खाने के फायदे

पेट के लिए फायदेमंद

अखरोट पेट संबंधी समस्याओं को कम करने में मददगार साबित होता है। अखरोट में स्वस्थ बैक्टीरिया होते हैं, जो आंत के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह मोटापा, हृदय रोग को कम करने में भी योगदान देता है।

अखरोट खाने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है

विशेषज्ञों के मुताबिक अखरोट के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। अखरोट में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

वजन घटाने में मदद करता है

अखरोट का सेवन भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आपको अधिक खाने से रोकता है जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अखरोट का उपयोग इंसुलिन को रोकने, रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और टाइप -2 मधुमेह के खतरे को कम करने के लिए भी किया जा सकता है।

यह दिमाग के लिए फायदेमंद है

उम्र बढ़ने से अक्सर याददाश्त कमजोर हो सकती है। इसके साथ ही अल्जाइमर जैसी घातक बीमारी भी बढ़ती उम्र की देन है। अखरोट के सेवन से दिमाग से जुड़ी इन बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। अखरोट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और तंत्रिका तंत्र में सूजन को कम करने में मदद करता है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

Shares: