भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए अच्छी खबर है। पृथ्वी शॉ लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के ग्रुप-बी में मुंबई और बंगाल की मैच होगी। जिसमे पृथ्वी शो मुंबई की प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। शॉ काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन अब वह मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते समय लगी थी चोट

पृथ्वी शॉ को पिछले साल अगस्त में घुटने में चोट लग गई थी। उस समय शॉ इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और फिर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उनका पुनर्वास हुआ। लेकिन अब वह मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने पृथ्वी शॉ को फिट घोषित किया है। इस तरह वह मैदान पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि, रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के ग्रुप-बी मैच में मुंबई और बंगाल की मैच होगी, जिसमें पृथ्वी शॉ खेलते नजर आएंगे।

नेशनल क्रिकेट अकादमी ने पृथ्वी शॉ को फिट घोषित किया

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजिंक्य नाइक ने इस बारे में कहा, ”नेशनल क्रिकेट अकादमी ने पृथ्वी शॉ को फिट घोषित कर दिया है। जिसके बाद इस युवा बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।’ पृथ्वी शॉ ने 5 टेस्ट मैचों के अलावा 6 वनडे और 1 टी20 मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने आईपीएल के 71 मैच खेले हैं। पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

Shares: